अमेरिकी 400 मीटर बाधा दौड़ के स्टार सिडनी मैकलॉघलिन और विश्व और ओलंपिक पोल वॉल्ट चैंपियन मोंडो डुप्लांटिस को विश्व एथलेटिक्स द्वारा क्रमशः महिला और पुरुष एथलीट ऑफ द ईयर नामित किया गया है।
मैकलॉघलिन ने 2022 में 400 मीटर बाधा दौड़ के विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर विश्व ख़िताब हासिल किया था। उनका विश्व रिकॉर्ड समय 50.68 था।
मैकलॉघलिन की तरह, डुप्लांटिस ने भी 2022 में विश्व रिकॉर्ड के साथ अपना पहला विश्व खिताब जीता। उन्होंने यूजीन में वर्ल्ड्स में 6.21 मीटर की छलांग लगाई और अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था।
विश्व एथलेटिक्स ने सर्बिया की एड्रियाना विलगोस और अमेरिकी एरियन नाइटन को 'राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर' के विजेता के रूप में नामित किया है।