रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 05 मार्च, 2024 को नेवल वॉर कॉलेज (एनडब्ल्यूसी), गोवा में नए प्रशासनिक और प्रशिक्षण भवन का उद्घाटन किया। 'चोल' नाम की आधुनिक इमारत, प्राचीन भारत के चोल राजवंश के शक्तिशाली समुद्री साम्राज्य के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।
इस अवसर पर, राजनाथ सिंह ने नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में नौसेना बेस, कारवार में दो प्रमुख तटबंधों का उद्घाटन किया।
नौसेना ने विश्व स्तरीय अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई है, जो दुनिया की समुद्री शक्तियों के बीच भारत की प्रतिष्ठा के अनुरूप है।