प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटे अनाज के फायदों और दुनिया में भुखमरी को कम करने की उनकी क्षमता को बताने के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता एवं भारतीय-अमेरिकी गायिका फालू के साथ मिलकर एक गीत लिखा है।
गीत का शीर्षक ‘अबंडेंस इन मिलेट्स' है।
मुंबई में जन्मी गायिका-गीतकार फाल्गुनी शाह, जिन्हें उनके स्टेज नाम फालू से ज्यादा जाना जाता है, और उनके पति और गायक गौरव शाह ने "एबंडेंस ऑफ मिलेट्स" गाना गाया है।
वर्ष 2023 को 'अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष' के रूप में नामित किया गया है क्योंकि इसके लिए भारत द्वारा एक प्रस्ताव लाया गया था और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) शासी निकायों के सदस्यों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र द्वारा इसका समर्थन किया गया था।
फालू को उनके एल्बम ए कलरफुल वर्ल्ड के लिए 2022 में सर्वश्रेष्ठ बच्चों के एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार मिला है।