हाल ही में भारत के विपक्षी नेताओं के आईफोन हैकिंग अलर्ट के बाद भारत सरकार ने CERT - In को जांच सौंपी है

हाल ही में भारत के विपक्षी नेताओं के आईफोन हैकिंग अलर्ट के बाद भारत सरकार ने CERT - In को जांच सौंपी है

Daily Current Affairs   /   हाल ही में भारत के विपक्षी नेताओं के आईफोन हैकिंग अलर्ट के बाद भारत सरकार ने CERT - In को जांच सौंपी है

Change Language English Hindi

Category : Science and Tech Published on: November 03 2023

Share on facebook
  • हाल ही में एप्पल कंपनी ने भारत में उसके आईफोन प्रयोगकर्ताओं जो की भारतीय विपक्षी नेता हैं उनको एक सिक्योरिटी अलर्ट भेजा।
  • इस सिक्योरिटी अलर्ट में 'राज्य प्रायोजित हमलावरों' के बारे में चेतावनी जारी की गई थी।
  • इस चेतावनी में नेताओं की व्यक्तिगत जानकारी के लीक होने का खतरा बताया गया था।
  • भारत सरकार ने इस मुद्दे को शीर्ष वरीयता देते हुए जांच समिति का गठन किया है।
  • इस जांच को CERT-In द्वारा पूरा किया जायेगा।
  • CERT-In का पूरा नाम कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम-इंडिया है।
  • यह कंप्यूटर सुरक्षा पर प्रतिक्रिया देने के लिए राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है।
  • केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस जांच की घोषणा की।
  • भारत में हैकिंग एक दंडनीय अपराध है।
  • इसमें 3 साल की सजा या 2 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों हो सकता है।
  • CERT-In की स्थापना वर्ष 2004 में की गई थी।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
Recent Post's