फ्रांस सैन्य अभ्यास का हिस्‍सा बनीं भारत की इकलौती महिला पायलट शिवांगी सिंह

फ्रांस सैन्य अभ्यास का हिस्‍सा बनीं भारत की इकलौती महिला पायलट शिवांगी सिंह

Daily Current Affairs   /   फ्रांस सैन्य अभ्यास का हिस्‍सा बनीं भारत की इकलौती महिला पायलट शिवांगी सिंह

Change Language English Hindi

Category : Defense Published on: April 29 2023

Share on facebook
  • स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट हैं, जो फ्रांस में चल रहे बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'ओरियन' में भाग लेने वाली भारतीय वायुसेना की टुकड़ी का हिस्सा बनी हैं।
  • बहुराष्ट्रीय वॉरगेम अभ्यास 'ओरियन' फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में हो रहा है।
  • यह फ्रांसीसी रक्षा बलों द्वारा किया जा रहा अब तक का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय अभ्यास है जिसमें उनकी सेना, नौसेना और वायु सेना और उनके सहयोगियों को शामिल किया गया है। इस अभ्यास में 7,000 से अधिक नाटो सैनिकों ने हिस्सा लिया है।
  • स्क्वाड्रन लीडर सिंह अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं, जहां भारत ने पहली बार देश के बाहर राफेल विमान भेजा है।
  • सिंह 2017 में वायु सेना में शामिल हुईं थी, और उन्हें महिला लड़ाकू पायलटों के दूसरे बैच में शामिल किया गया था। 2020 में वो राफेल उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। 
  • इससे पहले वह मिग-21 बाइसन विमान उड़ा चुकी हैं।
  • स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं और पंजाब के अंबाला में स्थित IAF के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन का हिस्सा रही हैं।
  • इससे पहले, आईएएफ ने इस साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय अभ्यास के लिए पहली बार एक महिला फाइटर पायलट को भेजा था, जब स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी 'धर्म गार्जियन' अभ्यास के लिए जापान गई थीं।
Recent Post's