Category : Business and economicsPublished on: February 03 2023
Share on facebook
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम चुनाव 2024 से पहले मोदी 2.0 का आखिरी बजट केंद्रीय बजट 2023 पेश किया।
उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा की यह "अमृत काल" का पहला बजट है।
वित् वर्ष 23-2024 में देश की विकास दर 7 प्रतिशत दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक होने की उम्मीद जताई है।
सरकार ने ₹3 लाख तक की आय को आयकर से मुक्त कर नई आयकर व्यवस्था में सुधार किया है। छूट के साथ अब सात लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को कोई आयकर नहीं देना होगा।
वित्त मंत्री ने कर ढांचे को भी सरल बनाया और इसे "डिफ़ॉल्ट आयकर व्यवस्था" कहा है।
वर्ष 2023 को बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया है।
बजट 2023 सात प्राथमिकताओं पर केंद्रित है, जिसे वित्त मंत्री ने "अमृत काल के माध्यम से हमें मार्गदर्शन करने वाले सप्तर्षि" कहा है।