देश का पहला टेलीकॉम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थापित किया जायेगा

देश का पहला टेलीकॉम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थापित किया जायेगा

Daily Current Affairs   /   देश का पहला टेलीकॉम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थापित किया जायेगा

Change Language English Hindi

Category : Science and Tech Published on: November 29 2023

Share on facebook
  • हाल की घोषणा के अनुसार देश का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थापित किया जायेगा।
  • इसकी नींव 5 दिसंबर, 2023 को रखी जाएगी।
  • इस सेन्टर की स्थापना को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
  • यहाँ पर 5 जी को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जोड़ने और 6 जी पर रिसर्च किया जाएगा।
  • सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को 30 करोड़ रुपए की लागत से आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस में बनाया जाएगा। 
  • इस पहल से दूरसंचार के क्षेत्र में नवाचार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। 
  • साथ ही प्रदेश के युवाओं को बड़ी संख्या में रोज़गार भी मिलेगा।
  • सहारनपुर में टेलीकॉम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मुख्य उद्देश्य टेलीकॉम के क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी को विकसित कर उसे बढ़ावा देना है।
Recent Post's