Category : InternationalPublished on: January 30 2023
Share on facebook
राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश पर सोमालिया में एक अमेरिकी सैन्य छापे ने इस्लामिक स्टेट समूह के एक प्रमुख क्षेत्रीय नेता बिलाल अल-सुदानी को मार गिराया है।
सुदानी को पकड़ने की उम्मीद में उत्तरी सोमालिया में एक पहाड़ी गुफा परिसर में अमेरिकी सैनिकों के उतरने के बाद हुई गोलीबारी में उसकी मौत हो गई है।
अमेरिकी सैन्य अभियान में आतंकवादी समूह के 10 सदस्य भी मारे गए हैं।
इस्लामिक स्टेट के बारे में:
ISIS (इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया), एक आतंकवादी संगठन है जिसे ISIL (इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड द लेवेंट) के नाम से भी जाना जाता है।
यह एक इस्लामवादी उग्रवादी जिहादी संगठन है जो सलाफी जिहादी सिद्धांत का पालन करता है, जो इस्लाम की सुन्नी शाखा पर आधारित है।
अबू मुसाब अल-जरकावी ने 1999 में इसकी स्थापना की थी और 2014 में इसे वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी।
यह इराक और सीरिया के बड़े क्षेत्रों पर नियंत्रण कर चूका है, और सख्त इस्लामी शासन भी लागू कर दिया है।
यह शरिया या इस्लामी कानून को सख्ती से लागू करता है।