हाल ही में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया

हाल ही में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया

Daily Current Affairs   /   हाल ही में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया

Change Language English Hindi

Category : International Published on: November 20 2023

Share on facebook
  • 18 नवंबर को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • इस सम्मेलन की थीम ‘2047 में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और विमानन’ रखी गई है।
  • इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्वारा किया गया।
  • इसका आयोजन एयरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया।
  • यह सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी एयरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया की उत्कृष्टता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। 
  • कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और विमानन क्षेत्र की यात्रा के 75 वर्षों के सार-संग्रह के साथ-साथ विजन डॉक्यूमेंट 2047 का विमोचन भी किया जाएगा।
  • इस आयोजन के माध्यम से पिछले 75 वर्षों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और विमानन क्षेत्र में भारत की सफलता पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा, जिसमें उपलब्धियों, तकनीकी प्रगति व महान दूरदर्शी व्यक्तियों की भूमिका को प्रदर्शित किया जाएगा।
Recent Post's