हाल ही में साइमा वाजेद विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक चुनी गई हैं

हाल ही में साइमा वाजेद विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक चुनी गई हैं

Daily Current Affairs   /   हाल ही में साइमा वाजेद विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक चुनी गई हैं

Change Language English Hindi

Category : Appointment/Resignation Published on: November 04 2023

Share on facebook
  • साइमा वाजेद बांग्लादेश की मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं।
  • साइमा वाजेद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी हैं।
  • हाल ही में उनका चुनाव विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक के लिए किया गया है।
  • साइमा ने इस पद के लिए हुए चुनाव में नेपाल के डॉ. शंभु प्रसाद आचार्य को हराया।
  • यह चुनाव नई दिल्ली में डब्लू.एच.ओ. क्षेत्रीय समिति की बैठक में कराया गया था।
  • साइमा वाजेद की नियुक्ति 4 वर्ष के लिए की गई है।
  • साइमा वाजेद इस पद पर पहुंचने वाली बांग्लादेश की दूसरी प्रतिनिधि हैं। 
  • इससे पहले बांग्लादेश के सैयद मुदस्सर अली इस पद पर रह चुके हैं।
  • उनका कार्यकाल 1 फरवरी, 2024 से शुरू होगा।
  • वर्तमान में भारत की पूनम खेत्रपाल सिंह क्षेत्रीय निदेशक हैं। 
  • डब्लू.एच.ओ. के क्षेत्रीय निदेशक चुनाव में दक्षिण - पूर्व एशिया के 11 देश बांग्लादेश, भूटान, भारत, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और ईस्ट तिमोर के स्वास्थ्य मंत्री मतदान करते हैं।
Recent Post's