हाल ही में हीरालाल सामरिया को देश का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है

हाल ही में हीरालाल सामरिया को देश का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है

Daily Current Affairs   /   हाल ही में हीरालाल सामरिया को देश का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है

Change Language English Hindi

Category : Appointment/Resignation Published on: November 08 2023

Share on facebook
  • नवंबर, 2023 में हीरालाल सामरिया को देश का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति ने किया।
  • इस समिति में प्रधानमंत्री के अलावा लोकसभा में सबसे बड़े दल के नेता और एक कैबिनेट मंत्री शामिल होते हैं।
  • हीरालाल सामरिया को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा शपथ दिलाई गई।
  • हीरालाल सामरिया मुख्य सूचना आयुक्त बनने से पूर्व सूचना आयुक्त के पद पर तैनात थे।
  • हीरालाल सामरिया देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त हैं।
  • उन्होंने इस पद पर यशवर्धन कुमार सिन्हा का स्थान लिया है।
  • यशवर्धन कुमार सिन्हा 3 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे।
  • केंद्रीय सूचना आयोग का गठन सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत अक्टूबर, 2005 से किया गया है।
  • आयोग का नेतृत्व मुख्य सूचना आयुक्त करता है।
  • इसमें अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं।
  • यह एक गैर - संवैधानिक निकाय है।
Recent Post's