Category : Appointment/ResignationPublished on: November 28 2023
Share on facebook
नवंबर, 2023 में क्रिस्टोफर लक्सन ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है।
पूर्व एयरलाइन कार्यकारी क्रिस्टोफर लक्सन ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और ब्याज दरों को कम करने के लक्ष्य के साथ न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ले ली है।
लक्सन ने अपनी रूढ़िवादी नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव जीतने के छह हफ्ते बाद पदभार संभाला है।
इससे जैसिंडा अर्डर्न की लेबर पार्टी के 6 सालों का कार्यकाल समाप्त हो गया।
एयर न्यूजीलैंड के पूर्व सीईओ लक्सन को न्यूजीलैंड के गवर्नर-जनरल ने वेलिंगटन में नई गठबंधन सरकार के नेता के रूप में शपथ दिलाई है।
जेसिंडा अर्डर्न ने अचानक इस साल जनवरी में अपना पद छोड़ दिया था, जिससे उनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया।
उनके बाद क्रिस हिपकिंस को न्यूजीलैंड का नया प्रधानमंत्री बनाया गया था।
क्रिस्टोफर लक्सन न्यूजीलैंड के 42 वें प्रधानमंत्री हैं।