उत्तराखंड में राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन की स्थापना की जायेगी

उत्तराखंड में राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन की स्थापना की जायेगी

Daily Current Affairs   /   उत्तराखंड में राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन की स्थापना की जायेगी

Change Language English Hindi

Category : Science and Tech Published on: November 02 2023

Share on facebook
  • 1 नवंबर, 2023 की घोषणा के अनुसार उत्तराखंड में राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन की स्थापना की जायेगी।
  • उत्तराखंड सरकार ने इस फाउंडेशन के गठन को मंजूरी दे दी है।
  • कॉर्बेट टाइगर फाउंडेशन की तर्ज पर राजाजी कंजर्वेशन फाउंडेशन का गठन किया जायेगा।
  • राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य राजाजी टाइगर रिजर्व और उसके आसपास प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सहायता प्रदान करना है।
  • यह फाउंडेशन स्थानीय समुदायों को जंगलों पर निर्भरता कम करने, पारिस्थितिक पर्यटन का लाभ उठाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष और संबंधित अपराधों से निपटने के लिए वैकल्पिक आजीविका के अवसर प्रदान करने में भी सहायता प्रदान करेगा।
  • राजाजी राष्ट्रीय पार्क की स्थापना वर्ष 1983 में की गई थी।
  • इसे वर्ष 2015 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
  • यह उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित है।
Recent Post's