Category : Business and economicsPublished on: March 01 2023
Share on facebook
कंपनी के इतिहास में पहली बार अपनी ब्रांड पहचान को नया रूप देने के लिए नोकिया ने लगभग 60 वर्षों के बाद अपने प्रतिष्ठित लोगो को बदल दिया है।
नया लोगो पांच अलग-अलग आकृतियों से मिलकर बना है जिससे NOKIA शब्द बना है।
कंपनी के सीईओ लुंडमार्क ने कहा कि नोकिया अब केवल एक स्मार्टफोन कंपनी नहीं है, बल्कि एक "बिजनेस टेक्नोलॉजी कंपनी" बन गई है।
नोकिया एक फिनिश बहुराष्ट्रीय दूरसंचार कंपनी है, जिसकी स्थापना 1865 में एस्पू, फिनलैंड में हुई थी।
भारत में नोकिया 1100 स्मार्टफोन का आगमन अपने समय का सबसे लोकप्रिय फोन था, जिसकी पर्याप्त बाजार हिस्सेदारी थी। यह अपने स्थायित्व और मजबूती के लिए जाना जाता था।