नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर पर लाइव यूट्यूब सत्र के लिए सर्वाधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पंजीकृत चिकित्सकों को निदान, क्लिनिकल निर्णय और रोगी निगरानी में एआई के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
NBEMS के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेट ने इसे डिजिटल मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह पहल स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग और कौशल-आधारित चिकित्सा शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।