वर्ष 2023 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया को दिया गया है

वर्ष 2023 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया को दिया गया है

Daily Current Affairs   /   वर्ष 2023 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया को दिया गया है

Change Language English Hindi

Category : Awards Published on: November 22 2023

Share on facebook
  • हाल ही में वर्ष 2023 के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • यह पुरस्कार संयुक्त रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया को प्रदान किया गया है।
  • इन दोनों संगठनों को यह पुरस्कार कोविड योद्धाओं के प्रतिनिधि के रूप में दिया गया है।
  • यह पुरस्कार पूर्व उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी द्वारा प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार प्रत्येक चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिक और कार्यकर्ता को उनकी नि:स्वार्थ सेवा, अडिग समर्पण और विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता के लिए दिया गया है।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1986 में की गई थी।
  • इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र के साथ 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1928 में हुई थी।
  • ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थापना वर्ष 1908 में हुई थी।
Recent Post's