Daily Current Affairs / QS यूरोप यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी शीर्ष पर
Category : International Published on: January 30 2026
'QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: यूरोप 2026' जारी कर दी गई है। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड ने पुनः पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि ईटीएच ज्यूरिख (ETH Zurich) दूसरे स्थान पर रहा। इंपीरियल कॉलेज लंदन और यूसीएल (UCL) ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। शीर्ष दस में पीएसएल यूनिवर्सिटी (पेरिस) और इकोले पॉलिटेक्निक जैसे संस्थान भी शामिल हैं, जो यूरोप में मजबूत अनुसंधान और वैश्विक जुड़ाव को दर्शाते हैं।