केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 23 से 25 मई तक दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में भारतीय समूह का नेतृत्व कर रहे है।
विश्व आर्थिक मंच अपने मजबूत आर्थिक विकास और स्थिर मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतकों को देखते हुए भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में पेश करने का एक मंच है।
सरकारी प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री मनसुखलाल मंडाविया, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, और छह राज्यों- मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे।