Category : Business and economicsPublished on: July 22 2023
Share on facebook
19 जुलाई 2023 को, टाटा समूह ने बैटरी बनाने के लिए चार बिलियन पाउंड (42,500 करोड़ रुपये) के निवेश के साथ यूनाइटेड किंगडम में एक कारखाना स्थापित करने की घोषणा की है।
ब्रिटेन में टाटा समूह जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के साथ-साथ अन्य वाहन कंपनियों के लिए बैटरी बनाने की योजना पर काम कर रहा है।
कारखाना ब्रिजवाटर, समरसेट, इंग्लैंड में स्थित होगा।
टाटा संस ने फैक्ट्री के लिए स्पेन की जगह दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के समरसेट के ब्रिजवाटर इलाके को चुना है।
40 GWh गीगाफैक्ट्री यूरोप में सबसे बड़ी और भारत के बाहर टाटा की पहली गीगाफैक्ट्री होगी।
यह ब्रिटेन के मोटर वाहन उद्योग में सबसे बड़े निवेशों में से एक होगा।