स्वीडिश कंपनी साब रक्षा परियोजना में भारत की पहली 100% एफ.डी.आई. हासिल करने वाली कंपनी बन गई है

स्वीडिश कंपनी साब रक्षा परियोजना में भारत की पहली 100% एफ.डी.आई. हासिल करने वाली कंपनी बन गई है

Daily Current Affairs   /   स्वीडिश कंपनी साब रक्षा परियोजना में भारत की पहली 100% एफ.डी.आई. हासिल करने वाली कंपनी बन गई है

Change Language English Hindi

Category : Science and Tech Published on: November 09 2023

Share on facebook
  • साब (SAAB) स्वीडन की रक्षा उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनी है।
  • यह मंजूरी हरियाणा में फैक्टरी की स्थापना करने के लिए दी गई है। 
  • इस फैक्टरी में एंटी आर्मर, एंटी टैंक, बंकर और कार्ल-गुस्ताफ एम 4 रॉकेट लॉन्चर का भी निर्माण किया जाना है।
  • भारत ने अभी तक रक्षा उद्योग में 74 फीसदी तक एफडीआई की अनुमति दी है। 
  • हालांकि 2015 में एफडीआई मंजूरी के नियमों में ढील दी गई थी, लेकिन अब तक कोई भी विदेशी कंपनी रक्षा क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति नहीं ले पाई थी। 
  • यह पहला मौका है, जब स्वीडिश कंपनी साब ने रक्षा परियोजना में भारत का पहला 100 फीसदी एफडीआई हासिल किया है।
  • हरियाणा में एक फैक्टरी स्थापित करने के लिए भारत में नई कंपनी 'साब एफएफवी इंडिया' पंजीकृत की गई है। 
  • इसमें कार्ल-गुस्ताफ एम 4 लॉन्चर सिस्टम की नवीनतम पीढ़ी का निर्माण किया जाना है।
  • इस फैक्टरी में कार्ल-गुस्ताफ प्रणाली के लिए साइटिंग तकनीक और कार्बन फाइबर वाइंडिंग सहित उन्नत प्रौद्योगिकियां शामिल होंगी। 
  • हालांकि, कंधे से दागे जाने वाले रॉकेट पहले से ही भारतीय सशस्त्र बलों के उपयोग में हैं और स्थानीय उत्पादन शुरू होने के बाद इन्हें निर्यात भी किया जा सकता है। 
  • इसके अलावा फैक्टरी में एंटी टैंक, बंकर और विभिन्न प्रकार के रॉकेट लॉन्चर का उत्पादन किया जाना है।
  • इस कंपनी से वर्ष 2024 में उत्पादन शुरू हो जाएगा।
Recent Post's
  • ONGC आंध्र प्रदेश के केजी बेसिन में ड्रिलिंग, ऑफशोर प्लेटफॉर्म, पाइपलाइन और गैस प्रोसेसिंग के लिए ₹4,600 करोड़ का निवेश करेगी।

    Read More....
  • भारत का रक्षा उत्पादन FY 2024-25 में ₹1.51 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा, जो पिछले वर्ष से 18% अधिक है।

    Read More....
  • चीन और हांगकांग ने एशिया रग्बी U-20 सेवन्स खिताब जीते, जबकि भारत की महिला टीम ने बिहार में कांस्य पदक जीता।

    Read More....
  • DPIIT ने ज़ेप्टो नोवा इनोवेशन चैलेंज के तहत विनिर्माण स्टार्टअप्स को सहयोग देने के लिए ज़ेप्टो के साथ MoU किया।

    Read More....
  • भारतीय नौसेना 26 अगस्त 2025 को पहली बार एक साथ आईएनएस उदयगिरि और INS हिमगिरि स्टील्थ फ्रिगेट्स को कमीशन करेगी।

    Read More....
  • लोकसभा ने संशोधित आयकर विधेयक 2025 पारित किया, जिससे अधिकारियों के तलाशी अधिकार बढ़ाए गए।

    Read More....
  • केरल की KSFE ₹1 लाख करोड़ कारोबार पार करने वाली भारत की पहली विविध NBFC बनी।

    Read More....
  • WHO ने पुष्टि की कि केन्या ने स्लीपिंग सिकनेस को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया है।

    Read More....
  • आधार फेस ऑथेंटिकेशन लेनदेन केवल छह महीनों में 100 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ हो गए।

    Read More....
  • टाटा की नेल्को और फ्रांस की यूटेलसैट भारत में वनवेब सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करेंगी।

    Read More....