वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणि भारत के नए महान्यायवादी बने

वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणि भारत के नए महान्यायवादी बने

Daily Current Affairs   /   वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणि भारत के नए महान्यायवादी बने

Change Language English Hindi

Category : Appointment/Resignation Published on: September 30 2022

Share on facebook
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा तीन साल की अवधि के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमनी को भारत का नया अटॉर्नी जनरल (एजी) नियुक्त किया गया है।
  • मौजूदा महान्यायवादी केके वेणुगोपाल का कार्यकाल समाप्त होने से दो दिन पहले यह घोषणा की गई है।
  • वह के के वेणुगोपाल का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होगा।
  • 91 वर्षीय वेणुगोपाल को जुलाई 2017 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
  • वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि को सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील के रूप में 42 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने पूर्व में भारत के विधि आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया था।
  • महान्यायवादी भारत सरकार का पहला विधि अधिकारी होता है और उनके पद को एक विशेष पायदान पर रखा जाता है। महान्यायवादी  की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और उसे देश की सभी अदालतों में सुनवाई का अधिकार होता है।
Recent Post's