Category : Science and TechPublished on: December 29 2023
Share on facebook
भारत सरकार ने हाल ही में मुस्लिम लीग जम्मू - कश्मीर पर प्रतिबंधित लगा दिया है।
यह प्रतिबंध केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लगाया गया है।
यह प्रतिबंध मुस्लिम लीग जम्मू - कश्मीर के मसरत आलम गुट पर लगाया गया है।
यह कार्यवाही UAPA अधिनियम, 1967 की धारा 3(1) के तहत की गई है।
यह संगठन जम्मू और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और लोगों को भड़काकर वहां इस्लामिक शासन स्थापित करने को समर्थन देने में लिप्त है।
इसके अलावा यह संगठन आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर पथराव करने के लिए पाकिस्तान और उसके प्रॉक्सी संगठनों सहित विभिन्न स्रोतों के माध्यम से धन जुटाता रहा है।