प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा स्थापित लीजन ऑफ ऑनर में पांच डिग्री होती हैं, इस पुरस्कार को पांच श्रेणियों बांटा गया है, पहला ग्रैंड क्रॉस, दूसरा ग्रैंड ऑफिसर, तीसरा कमांडर, चौथा ऑफिसर और आखिरी नाइट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला सम्मान यानी ग्रैंड क्रॉस दिया गया है।
हर साल लगभग 2200 फ्रांसीसी और 300 विदेशियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। अब तक इस सर्वोच्च पुरस्कार से 79,000 से अधिक लोगों को नवाजा जा चुका है।
जून में मिस्र ने मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया था। उन्हें 2021 में भूटान से ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’, 2020 में अमेरिका से ‘लीजन ऑफ मेरिट’, 2019 में रूस से ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’, 2019 में यूएई से ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ और 2016 में सऊदी अरब से ‘ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद’ से भी सम्मानित किया गया है।