नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (NAMASTE) योजना पर जागरूकता कार्यक्रम 26 फरवरी 2026 को गांधी प्रेक्षागृह, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों तथा कचरा बीनने वालों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत के अंतर्गत PPE किट और आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। प्रशिक्षित लाभार्थियों को वैकल्पिक आजीविका हेतु सिलाई मशीनें भी प्रदान की जाएंगी। यह योजना स्वच्छता कार्यों के मशीनीकरण, मैनुअल स्कैवेंजिंग के उन्मूलन और वित्तीय समावेशन पर केंद्रित है।