Category : InternationalPublished on: March 25 2026
Share on facebook
Japan ने Pacific Ocean में Minamitorishima Island के पास 16 मिलियन टन से अधिक रेयर अर्थ तत्वों का विशाल भंडार खोजा है। इस भंडार में yttrium और dysprosium जैसे महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं, जो इलेक्ट्रिक वाहनों और नवीकरणीय ऊर्जा तकनीकों के लिए जरूरी हैं। वैज्ञानिकों ने 6,000 मीटर गहराई में इन संसाधनों तक पहुंचने के लिए उन्नत डीप-सी ड्रिलिंग तकनीक का उपयोग किया।
अनुमान है कि यह भंडार कुछ तत्वों की वैश्विक मांग को लगभग 700 वर्षों तक पूरा कर सकता है। यह खोज जापान की संसाधन सुरक्षा को मजबूत करेगी और वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकती है, हालांकि डीप-सी माइनिंग से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दे अभी भी चिंता का विषय हैं।