Category : Important DaysPublished on: October 14 2023
Share on facebook
आपदाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और आपदाओं से न्यूनतम नुकसान हेतु प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस जागरूकता पैदा करने, समुदायों को शिक्षित करने और प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं का सामना करने में लचीलापन को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
वर्ष 2023 के इस दिवस की थीम 'एक लचीला भविष्य के लिए असमानता से लड़ना' रखी गई है।
यह दिवस वर्ष 2015 में हस्ताक्षर किए गए 'सेंडाई फ्रेमवर्क' के प्रति समर्पण दिखाता है।
' संयुक्त राष्ट्र सेंडाई फ्रेमवर्क सम्मेलन वर्ष 2015 में जापान में आयोजित किया गया था।
इस दिवस की मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1989 में की गई थी।