स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में इंदौर अव्वल, आर्द्रभूमि शहर के रूप में भी मिली मान्यता

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में इंदौर अव्वल, आर्द्रभूमि शहर के रूप में भी मिली मान्यता

Daily Current Affairs   /   स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में इंदौर अव्वल, आर्द्रभूमि शहर के रूप में भी मिली मान्यता

Change Language English Hindi

Category : Awards Published on: September 11 2025

Share on facebook

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मंगलवार को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार 2025 और आर्द्रभूमि शहर मान्यता समारोह का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस अवसर पर देशभर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत 130 शहरों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 11 शहरों को उत्कृष्ट कार्य के लिए चुना गया। इस सर्वेक्षण के अनुसार इंदौर ने लगातार अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखते हुए 200/200 अंक प्राप्त कार 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबलपुर 199 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि आगरा और सूरत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में अमरावती ने 200 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। झांसी और मुरादाबाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अलवर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास पहले, परवाणू दूसरे और अंगुल तीसरे स्थान पर रहे। इस उपलब्धि के साथ ही, इंदौर और उदयपुर को रामसर कन्वेंशन के तहत ‘आर्द्रभूमि शहरों’ की अंतरराष्ट्रीय मान्यता भी मिली है।

Recent Post's
  • जर्मन मूल के इंडोलॉजिस्ट और इतिहासकार हरमन कुल्के, जो ओडिशा के इतिहास और संस्कृति पर अपने शोध के लिए प्रसिद्ध थे, का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

    Read More....
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) 12–14 मार्च 2026 को नई दिल्ली के NASC कॉम्प्लेक्स में वैश्विक कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाओं पर सम्मेलन (GCWAS-2026) का आयोजन कर रहा है।

    Read More....
  • गुजरात ने शहरों में झीलों के स्वास्थ्य और वायु गुणवत्ता की रीयल-टाइम निगरानी के लिए गुजरात अर्बन डेवलपमेंट मिशन के तहत “लेक एंड एयर वॉच” पहल शुरू की।

    Read More....
  • आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त किया।

    Read More....
  • प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्माता, संगीतकार और अभिनेता थक्कली श्रीनिवासन का बेंगलुरु में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

    Read More....
  • पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में सशक्त पंचायत-नेतरी अभियान के तहत महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया।

    Read More....
  • नाटो ने 14 देशों के लगभग 25,000 सैनिकों की भागीदारी के साथ आर्कटिक में द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास “कोल्ड रिस्पॉन्स” शुरू किया।

    Read More....
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 40वें आहार अंतरराष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेले का उद्घाटन किया।

    Read More....
  • टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और रामको सिस्टम्स ने भारतीय वायुसेना के C-130J सुपर हरक्यूलिस एमआरओ सुविधा के लिए डिजिटल सिस्टम विकसित करने हेतु साझेदारी की।

    Read More....
  • डेलॉइट ने बेंगलुरु में ऑपरेशनल टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम पर केंद्रित भारत की पहली साइबर सुरक्षा सुविधा “कनेक्टसेफ” लॉन्च की।

    Read More....