Category : Business and economicsPublished on: January 17 2026
Share on facebook
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज के केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में एक वरिष्ठ भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 13 से 15 जनवरी 2026 तक इज़राइल की सफल यात्रा संपन्न की। इस दौरान भारत और इज़राइल ने मत्स्य पालन और जलीय कृषि के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त मंत्रीस्तरीय आशय घोषणा (Joint Ministerial Declaration of Intent) पर हस्ताक्षर किए।
यह घोषणा इज़राइल के एलात (Eilat) में आयोजित “ब्लू फूड सिक्योरिटी: सी द फ्यूचर 2026” विषयक दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन के अवसर पर की गई। इसमें उन्नत जलीय कृषि तकनीकों जैसे रिकिरकुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS), बायोफ्लॉक तकनीक, केज कल्चर, एक्वापोनिक्स, एक्वेरियम प्रणालियाँ और ओशनेरियम में सहयोग का व्यापक ढांचा प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, उच्च उत्पादक प्रजातियों के प्रजनन, रोग-मुक्त बीज विकास और ब्रूडस्टॉक सुधार रणनीतियों पर संयुक्त अनुसंधान भी शामिल है।