Daily Current Affairs / आईसीजी ने महाराष्ट्र और गोवा तट पर किया सागर कवच अभ्यास
Category : Defense Published on: November 27 2025
भारतीय तट रक्षक (ICG) ने महाराष्ट्र और गोवा तट पर दो दिवसीय कोस्टल सिक्योरिटी अभ्यास सागर कवच-02/25 का सफल आयोजन किया। इस अभ्यास में 6,000 से अधिक कर्मी, 115 से अधिक समुद्री और हवाई संसाधन और 32 केंद्रीय व राज्य एजेंसियां, जिसमें बंदरगाह और तटीय प्राधिकरण शामिल थे, भाग लिया। यह अभ्यास राष्ट्रीय विरोधी तत्वों से सुरक्षा, इंटर-एजेंसी समन्वय और तटीय सुरक्षा तैयारियों की क्षमता दिखाने में सफल रहा। नौसैनिक जहाज, विमान, हेलीकॉप्टर, एयर कुशन व्हीकल और पुलिस व मत्स्य विभाग की नौकाओं का उपयोग किया गया।