Daily Current Affairs / डॉ. साई गौतम गोपालकृष्णन को मिला मनोहर पर्रिकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2025
Category : Awards Published on: November 07 2025
मनोहर पर्रिकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2025 के तीसरे संस्करण के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. साई गौतम गोपालकृष्णन को विजेता घोषित किया गया है। उन्हें कम्प्यूटेशनल मटेरियल्स साइंस के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया है। डॉ. गौतम का चयन 50 आवेदकों में से कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अनिल काकोडकर ने की। यह पुरस्कार गोवा सरकार द्वारा स्थापित किया गया है और इसमें ₹5 लाख की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र शामिल हैं। यह सम्मान दिसंबर 2025 में मनोहर पर्रिकर विज्ञान महोत्सव के दौरान प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार का उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना और भारत की तकनीकी प्रगति को प्रोत्साहित करना है।