क्या है यूक्रेन शांति सूत्र?

क्या है यूक्रेन शांति सूत्र?

Static GK   /   क्या है यूक्रेन शांति सूत्र?

Change Language English Hindi

स्रोत: टाइम्स ऑफ़ इंडिया

चर्चा में क्यों ? 

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने भारत की G-20 अध्यक्षता और यूक्रेन की "10 सूत्री शांति योजना" पर चर्चा करने के लिये यूक्रेन के राष्ट्रपति से वार्ता की।

दिसंबर 2022 की शुरुआत में यूक्रेन ने G-7 देशों के नेताओं से सर्दियों में अपने वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन के विचार का समर्थन करने का आग्रह किया, जो "संपूर्ण रूप से या विशेष रूप से कुछ विशिष्ट बिंदुओं" पर शांति योजना पर ध्यान केंद्रित करेगा।

यूक्रेन की 10 सूत्री शांति योजना:

यूक्रेन ने पहली बार 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह के नवंबर 2022 शिखर सम्मेलन में अपने शांति सूत्र की घोषणा की थी। योजना के अंतर्गत निम्नलिखित मांगें है:

विकिरण और परमाणु सुरक्षा: यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र ज़ापोरिज़्ज़िया के आसपास सुरक्षा बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करना, जो अब रूस के कब्ज़े में है।

खाद्य सुरक्षा: इसमें दुनिया के सबसे गरीब देशों को यूक्रेन से अनाज निर्यात और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

ऊर्जा सुरक्षा: रूसी ऊर्जा संसाधनों पर मूल्य प्रतिबंधों को लेकर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ यूक्रेन को उसके विद्युत बुनियादी ढाँचे, जिसका आधा हिस्सा रूसी आक्रमण से क्षतिग्रस्त हो गया है, को बहाल करने में सहायता करना। 

युद्ध बंदियों और रूस भेजे गए बच्चों सहित सभी बंदियों एवं निर्वासितों की रिहाई।

यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करना और संयुक्त राष्ट्र (United Nations) चार्टर के अनुसार रूस द्वारा इसकी पुष्टि करना।

रूसी सैनिकों की वापसी और शत्रुता की समाप्ति, रूस के साथ यूक्रेन की राज्य सीमाओं की बहाली।

न्याय सहित, रूसी युद्ध अपराधों के खिलाफ मुकदमा चलाने हेतु एक विशेष न्यायाधिकरण की स्थापना।

जल उपचार सुविधाओं को बहाल करने पर ध्यान देने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा।

यूक्रेन के लिये गारंटी सहित यूरो-अटलांटिक क्षेत्र में संघर्ष की रोकथाम और सुरक्षा ढाँचा का निर्माण।

युद्ध की समाप्ति की पुष्टि, जिसमें शामिल पक्षों द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेज़।

शांति सूत्र के प्रति विश्व की प्रतिक्रिया: 

  • रूस ने यूक्रेन के शांति प्रस्ताव को खारिज़ कर दिया और पुनः बताया कि वह सैनिकों द्वारा कब्ज़ा किये गए यूक्रेन के लगभग पाँचवें हिस्से (1/5वें) के आसपास के क्षेत्र को नहीं छोड़ेगा।
  • यूक्रेन की सेना को पश्चिमी देशों द्वारा वाशिंगटन के नेतृत्त्व में अरबों डॉलर का सहयोग किया गया साथ ही ये राष्ट्र यूक्रेन के विद्युत बुनियादी ढाँचे के विकास हेतु मदद कर रहे हैं।
  • लेकिन यूक्रेन की शांति योजना और प्रस्तावित शांति शिखर सम्मेलन की प्रतिक्रिया के संदर्भ में काफी देश अधिक सतर्क रहे हैं। 
  • G7 नेताओं ने बताया कि वे "संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित अपने अधिकारों के अनुरूप" यूक्रेन में शांति लाने के लिये प्रतिबद्ध हैं।
Other Post's
  • 'कॉन्क्लेव' से 'श्वेत धुआँ' तक, पोप परिवर्तन में प्रयुक्त शब्दों की शब्दावली:

    Read More
  • चीन के भूकंप का स्थान क्यों मायने रखता है:

    Read More
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023

    Read More
  • एर्दोगन की नव-ओटोमन विदेश नीति:

    Read More
  • इसरो द्वारा किया गया एयर ड्रॉप परीक्षण क्या है?

    Read More