Daily Current Affairs 2026, Date wise Current Affairs | Current Affairs in English and Hindi

Get the Daily and Latest Current Affairs 2026 on our website. These current affairs are Updated by our specialists and are relevant for all competitive tests UPSC, SSC, IAS, Railway-RRB, UPPSC, and Other State Government and Central Jobs/Exams.


आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है हिंदी दिवस

Category : Important Days
Published on: September 14 2021 Share on facebook

·         आज पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है।

·         1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को देश की राजभाषा के रूप में अपनाया था।

·         आज, हिंदी दुनिया में व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और 520 मिलियन से अधिक लोगों की पहली भाषा है।

महत्वपूर्ण तथ्य

हिंदी दिवस के बारे में

v  इस दिन को इसलिए चुना गया क्योंकि साल 1949 में इसी दिन 14 सितंबर को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद इस ऐतिहासिक दिन को याद करने के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

v  हिंदी की खास बात यह है कि इसमें जिस तरह से एक शब्द का उच्चारण किया जाता है, उसी तरह लिखा जाता है।

v  हिंदी भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक है और आमतौर पर उत्तर भारत के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा मॉरीशस, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो और नेपाल जैसे देशों में भी हिंदी बोली जाती है।

v  फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर में ओशिनिया में स्थित एक द्वीप देश है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन फिजी में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। इसे फिजियन हिंदी या फिजियन हिंदुस्तानी भी कहा जाता है।

v  यह जानना भी जरूरी है कि हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है लेकिन विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।

Recent Post's
  • India appoints new Chief Justices for Kerala, Patna, and Meghalaya High Courts, ensuring judicial continuity and leadership.

    Read More....