उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में पूर्व केंद्रीय सचिव सुरेन्द्र कुमार पचौरी द्वारा लिखित पुस्तक “चैलिस ऑफ एम्ब्रोसिया: राम जन्मभूमि – चैलेंज एंड रिस्पॉन्स” का विमोचन किया।
उन्होंने भगवान राम को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन धर्म की विजय का प्रतीक है। महात्मा गांधी की रामराज्य की अवधारणा का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे न्याय, समानता और मानव गरिमा से जोड़ा।