Daily Current Affairs / उत्तराखंड में ₹3,300 करोड़ का शारदा रिवर कॉरिडोर प्रोजेक्ट शुरू
Category : State Published on: February 10 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में शारदा नदी कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी। लगभग 200 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली यह परियोजना पर्यटन, अवसंरचना और रोजगार को बढ़ावा देगी। इसमें घाट पुनर्विकास, ड्रेनेज, हेलिपैड और पार्किंग सुविधाएँ शामिल हैं। यह परियोजना धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देगी।