Category : Business and economicsPublished on: January 13 2026
Share on facebook
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ‘उदई’ नामक आधार के आधिकारिक शुभंकर को लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य आधार से जुड़ी जानकारी को अधिक सरल, सुलभ और नागरिकों के अनुकूल बनाना है। यह शुभंकर आम लोगों को आधार सेवाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा।
इस शुभंकर के विकास के लिए UIDAI ने MyGov प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन और नामकरण प्रतियोगिताएँ आयोजित कीं, जिन्हें देशभर से छात्रों, पेशेवरों, डिजाइनरों सहित कुल 875 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।