Category : Business and economicsPublished on: January 12 2026
Share on facebook
केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की वस्त्र समिति और उत्तर पूर्वी हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम (NEHHDC) ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध पारंपरिक हस्तकलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता उत्तर पूर्व क्षेत्र सम्मेलन के दौरान संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के विशिष्ट हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) पंजीकरण और पोस्ट-GI पहलों के माध्यम से बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) संरक्षण प्रदान करना है।