Daily Current Affairs / तमिलनाडु के डुगोंग संरक्षण मॉडल को वैश्विक मान्यता प्राप्त
Category : National Published on: September 30 2025
हाल ही में IUCN वर्ल्ड कंज़र्वेशन कांग्रेस ने तमिलनाडु के डुगोंग संरक्षण मॉडल को “वैश्विक आदर्श” के रूप में मान्यता दी और इसकी रणनीतियों को अन्य देशों में अपनाने की सिफारिश की। यह सफलता तमिलनाडु सरकार, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII), स्थानीय मछुआरा समुदाय और अन्य हितधारकों के संयुक्त संरक्षण प्रयासों का परिणाम है। 2022 में स्थापित 448.34 वर्ग किमी डुगोंग संरक्षण रिजर्व में 12,250 हेक्टेयर सीग्रास मीडोज शामिल हैं। संरक्षण में मछुआरों के लिए मुआवजा, सीग्रास बहाली, जागरूकता अभियान और डुगोंग बचाव कार्यक्रम शामिल हैं। अब तक 16 डुगोंग को बचाया गया और सुरक्षित छोड़ा गया है।