Category : Business and economicsPublished on: October 27 2023
Share on facebook
अक्टूबर, 2023 में भारत ने जापान के साथ सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर हस्ताक्षर किया है।
यह समझौता भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के बीच किया गया।
यह समझौता लागू होने की तिथि से 5 वर्ष तक रहेगा।
इस समझौते का उद्देश्य अर्धचालक आपूर्ति श्रृंखला का संवर्द्धन, उद्योगों और डिजिटल प्रौद्योगिकियों की उन्नति के लिए अर्धचालकों की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
भारत-जापान डिजिटल पार्टनरशिप के तहत यह समझौता किया गया है।
भारत-जापान डिजिटल पार्टनरशिप वर्ष 2018 में शुरू की गई थी।