Category : Business and economicsPublished on: October 17 2023
Share on facebook
भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा भारत और श्रीलंका के बीच नौका व्यापार सेवा को हाल ही में शुरू की गई है।
यह नौका व्यापार सेवा तमिलनाडु के नागपट्टिनम से श्रीलंका के कांकेसंतुरई के बीच शुरू की गई है।
इस नौका सेवा का संचालन ‘शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया’ कर रही है।
भारत और श्रीलंका के बीच करीब चार दशक के बाद नौका सेवा की शुरूआत की गई है।
श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने इस सेवा को बंद कर दिया था।
इस नौका सेवा से भारत के पश्चिमी तटों पर बंदरगाहों के सबसे नजदीक स्थित श्रीलंकाई बंदरगाह कांकेसंथुराई के साथ यात्रा और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यह सेवा आर्थिक साझेदारी दृष्टिकोण, समुद्री, वायु और ऊर्जा कनेक्टिविटी के लिए एक रोडमैप का हिस्सा है।
इस सेवा को श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की भारत यात्रा के दौरान अंतिम रूप दिया गया था।