दिल्ली सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों की सहायता को प्रोत्साहित करने के लिए ‘राह-वीर’ योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने वाले सहायक को ₹25,000 की नकद राशि और प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य आपात स्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। Motor Vehicles (Amendment) Act, 2019 के तहत गुड सेमेरिटन को कानूनी सुरक्षा प्रदान की गई है। प्रत्येक दुर्घटना पर अधिकतम ₹25,000 का ही पुरस्कार मिलेगा, भले ही एक से अधिक पीड़ितों की सहायता की गई हो। साथ ही, 10 उत्कृष्ट ‘राह-वीरों’ को प्रतिवर्ष ₹1 लाख का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया जाएगा।