प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में 'जल जन अभियान' का वर्चुअली उद्घाटन किया।
राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज संस्थान और जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े लोग देश भर में पांच हजार से अधिक जल निकायों के संरक्षण और नए जल निकायों के निर्माण के लिए आठ महीने तक जन जागरूकता अभियान चलाएंगे।
अभियान के माध्यम से दस हजार कार्यक्रम आयोजित कर दस करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संचयन के साथ-साथ पेड़ लगाना और लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।