पीएम-किसान भाई योजना 7 राज्यों में शुरू की जाएगी

पीएम-किसान भाई योजना 7 राज्यों में शुरू की जाएगी

Daily Current Affairs   /   पीएम-किसान भाई योजना 7 राज्यों में शुरू की जाएगी

Change Language English Hindi

Category : National Published on: November 18 2023

Share on facebook
  • हाल की घोषणा के अनुसार पीएम - किसान भाई योजना शुरू की जायेगी।
  • पीएम - किसान भाई का पूरा नाम PM- किसान भंडारण इंसेंटिव योजना है।
  • इस योजना के शुरू होते ही किसान कटाई के बाद कम से कम अपनी फसल का तीन महीने तक भंडारण कर सकते हैं।
  • इस दौरान जैसे ही मार्केट में अच्छा रेटा मिलेगा, वे अपनी उपज को बेच सकेंगे।
  • वहीं, अभी जो व्यवस्था है, उसमें किसान को फसल की कटाई करने के तुरंत बाद मजबूरी में बेचना पड़ता है।
  •  व्यापारी किसानों से खरीदारी करने के बाद उपज को स्टॉक कर देते हैं और दो से तीन महीने के बाद ऑफ-सीजन में मोटी रकम पर बेचते हैं, जिससे महंगाई भी बढ़ जाती है।
  • छोटे और सीमांत किसान अपनी उपज को गोदामों में स्टॉक नहीं कर पाते हैं।
  • साथ ही उपज की बेहतर कीमत मिलने का लंबे समय तक इंतजार भी नहीं करते हैं।
  • फसल कटाई के तुरंत बाद व्यापारी अधिकांश छोटे किसानों से औने- पौने दाम पर उनकी उपज को खरीद लेते हैं।
  • ऐसे में किसानों को लागत के मुकाबले अच्छा मुनाफा नहीं होता है।
  • छोटे और सीमांत किसानों को गोदाम में फसल स्टॉक करने के लिए हर महीने 4 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सब्सिडी दी जाएगी।
  • इस योजना को प्रायोगिक तौर पर 7 राज्यों में शुरू किया जायेगा।
  • ये 7 राज्य हैं - मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु।
Recent Post's
  • ONGC आंध्र प्रदेश के केजी बेसिन में ड्रिलिंग, ऑफशोर प्लेटफॉर्म, पाइपलाइन और गैस प्रोसेसिंग के लिए ₹4,600 करोड़ का निवेश करेगी।

    Read More....
  • भारत का रक्षा उत्पादन FY 2024-25 में ₹1.51 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा, जो पिछले वर्ष से 18% अधिक है।

    Read More....
  • चीन और हांगकांग ने एशिया रग्बी U-20 सेवन्स खिताब जीते, जबकि भारत की महिला टीम ने बिहार में कांस्य पदक जीता।

    Read More....
  • DPIIT ने ज़ेप्टो नोवा इनोवेशन चैलेंज के तहत विनिर्माण स्टार्टअप्स को सहयोग देने के लिए ज़ेप्टो के साथ MoU किया।

    Read More....
  • भारतीय नौसेना 26 अगस्त 2025 को पहली बार एक साथ आईएनएस उदयगिरि और INS हिमगिरि स्टील्थ फ्रिगेट्स को कमीशन करेगी।

    Read More....
  • लोकसभा ने संशोधित आयकर विधेयक 2025 पारित किया, जिससे अधिकारियों के तलाशी अधिकार बढ़ाए गए।

    Read More....
  • केरल की KSFE ₹1 लाख करोड़ कारोबार पार करने वाली भारत की पहली विविध NBFC बनी।

    Read More....
  • WHO ने पुष्टि की कि केन्या ने स्लीपिंग सिकनेस को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया है।

    Read More....
  • आधार फेस ऑथेंटिकेशन लेनदेन केवल छह महीनों में 100 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ हो गए।

    Read More....
  • टाटा की नेल्को और फ्रांस की यूटेलसैट भारत में वनवेब सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करेंगी।

    Read More....