रॉयल स्वीडिश अकादमी द्वारा वर्ष 2023 के लिए शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
वर्ष 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरानी सामाजिक कार्यकर्त्ता नरगिस मोहम्मदी को दिया गया है।
मोहम्मदी को यह पुरस्कार ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई तथा सभी के लिये मानवाधिकारों एवं स्वतंत्रता हेतु उनके संघर्ष के लिये प्रदान किया गया है।
अकादमी के अनुसार, इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार उन सैकड़ों-हज़ारों लोगों को भी सम्मानित करता है, जिन्होंने महिलाओं को निशाना बनाने वाली शासन की ऐसी धार्मिक नीतियों जो कि भेदभावपूर्ण एवं उत्पीड़नकारी थी, के खिलाफ संघर्ष किया है।
मोहम्मदी ईरान में उस देश में मृत्युदंड के खिलाफ वकालत करती हैं, जहाँ अधिकांशतः फाँसी की सज़ा की जाती हैं।