Category : Science and TechPublished on: January 12 2026
Share on facebook
मिजोरम में रीड स्नेक की एक नई प्रजाति की खोज की गई है, जिसका नाम राज्य के नाम पर Calamaria mizoramensis रखा गया है।
मिजोरम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एच. टी. लालरेमसांगा के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की टीम ने इस खोज की पुष्टि की।
भारत के साथ-साथ रूस, जर्मनी और वियतनाम के वैज्ञानिकों के सहयोग से किया गया यह अध्ययन 5 जनवरी 2026 को प्रकाशित Zootaxa के नवीनतम अंक में प्रकाशित हुआ है।