नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एन.एम.एम.एल.) का नाम आधिकारिक तौर पर 14 अगस्त से प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी के रूप में बदल दिया गया है।
तीन मूर्ति भवन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के आधिकारिक निवास के रूप में कार्य करता था।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2016 में तीन मूर्ति परिसर, नई दिल्ली में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित करने का विचार रखा था।
यह परियोजना 21 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री संग्रहालय के रूप में जनता के लिए खोल दिया गया था।