Category : Science and TechPublished on: January 20 2026
Share on facebook
नासा फरवरी में अपना आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च करने जा रहा है, जो 1972 के बाद चंद्रमा की दिशा में पहला मानव मिशन होगा।
स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट और ओरियन अंतरिक्ष यान को कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड पर ले जाया जा चुका है, और इसका प्रक्षेपण 6 फरवरी से संभव है।
इस मिशन में रीड विस्मैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैंसन शामिल होंगे। यह मिशन अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर घुमाकर पृथ्वी पर वापस लाएगा।
क्रिस्टीना कोच चंद्र क्षेत्र में जाने वाली पहली महिला होंगी, जबकि जेरेमी हैंसन कनाडा की ओर से ऐसा करने वाले पहले गैर-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री होंगे।