Daily Current Affairs / ISRO ने छात्रों में अंतरिक्ष नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 'भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन 2025' लॉन्च किया:
Category : Science and Tech Published on: June 21 2025
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Hack2skill के साथ मिलकर 'भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन 2025' की घोषणा की। ISRO अध्यक्ष वी. नारायणन द्वारा लॉन्च किए गए इस हैकथॉन में भारत के स्नातक, परास्नातक और पीएचडी छात्र भाग ले सकते हैं। इसमें कुल 14 वास्तविक अंतरिक्ष तकनीकी समस्याओं पर आधारित चुनौतियाँ शामिल हैं।