जॉर्जिया के कुटैसी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (IOAA) पर 15वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में भारतीय छात्रों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
इस कार्यक्रम में टीम के सभी पांच सदस्यों ने दो रजत समेत पदक जीते है।
प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के राघव गोयल, कोलकाता के मोहम्मद साहिल अख्तर और हैदराबाद के मेहुल बोराड ने स्वर्ण पदक जीता है। गोयल ने सबसे चुनौतीपूर्ण सैद्धांतिक प्रश्न का सर्वोत्तम समाधान प्रदान करने के लिए एक विशेष पुरस्कार भी जीता है।
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले IOAA का उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच खगोल विज्ञान को बढ़ावा देना है।
पांच स्वर्ण पदकों के साथ ईरानी टीम पदक तालिका में शीर्ष पर रही।