Category : Appointment/ResignationPublished on: November 24 2023
Share on facebook
वर्तमान में गिरीश चंद्र मुर्मू भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) हैं।
हाल ही में गिरीश चंद्र मुर्मू को संयुक्त राष्ट्र के लेखा-परीक्षक पैनल के उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस पैनल में विश्व के 12 सर्वोच्च लेखा परीक्षक संस्थानों को शामिल किया जाता है।
इसमें कनाडा, चिली, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, फिलीपींस, रूस, स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन के प्रतिनिधि शामिल हैं।
इनके प्रतिनिधियों सहित स्वतंत्र निकाय, संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं के वित्तीय, प्रदर्शन और अनुपालन ऑडिट करता है।
यह मान्यता बाह्य लेखा परीक्षण के उच्चतम मानदंडों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और वैश्विक ऑडिट परिदृश्य को आकार देने में इसकी सक्रिय भागीदारी को रेखांकित करती है।
गिरीश चंद्र मुर्मू का उप - प्रमुख के रूप में कार्यकाल वर्ष 2024 में शुरू होगा।