Daily Current Affairs / विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर तैनात हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट 'ASC ARJUN'
Category : Science and Tech Published on: January 30 2026
भारतीय रेलवे ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट, ASC ARJUN तैनात किया है। यह रोबोट भीड़ की निगरानी, चेहरा पहचानने (Face Recognition) और रीयल-टाइम सर्विलांस के माध्यम से आरपीएफ (RPF) कर्मियों की मदद करता है। ‘ASC ARJUN' अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगु में स्वचालित घोषणाएं कर सकता है और यात्रियों का 'नमस्ते' जैसे भाव से स्वागत करता है। इसमें बाधाओं से बचने की क्षमता, 24×7 गश्त और आपात स्थिति के लिए आग और धुएं का पता लगाने वाले फीचर्स शामिल हैं।